फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police alert for the safety of foreign nationals

विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क

Fri, 01 Jul 2022 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Police alert for the safety of foreign nationals
गुरुग्राम। साइबर सिटी में रहने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों पर पूरा अमल कराने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में ठहरने वाले विदेशी नागरिकों पर नजर रखे। साथ ही आरडब्ल्यूए के साथ तालमेल रखें। किसी के मकान में कोई विदेशी नागरिक किराये पर रह रहा है तो उसकी जानकारी अवश्य दें। उपचार के लिए आने वाले विदेशी नागरिकों के साथ पुलिस जांच के नाम पर ठगी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस सतर्क है। पुलिस जांच के दौरान होटल संचालक की ओर से आने वाले फार्म सी की जांच होगी।
विज्ञापन

इसे जाने..
: विदेशी नागरिक के ठहरने की जानकारी होटल संचालक फार्म सी के माध्यम से दें।
: यदि किसी के मकान में कोई विदेशी किराये पर रहता है तो भवन मालिक को स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देनी होगी।
: उपचार के लिए आने वाले विदेशी नागरिक स्थानीय पुलिस के संपर्क में रहे।
: जांच के दौरान संदेह होने पर विदेशी नागरिक पुलिस को दे जानकारी।
उपचार के लिए आने वाले विदेशियों की संख्या है अधिक
साइबर सिटी के प्रमुख अस्पतालों में उपचार के लिए विदेशी नागरिक अधिक आते हैं। उपचार के लिए आने वाले लोग मुस्लिम देशों से अधिक आते हैं। जांच के नाम पर फर्जी पुलिस बन कर दो बार ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन

वर्जन
विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से जारी मानक को पूरा करने का निर्देश समय-समय पर दिया जाता है। आम लोगों से अपील है कि वह विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी स्थानीय पुलिस को अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला रामचंद्रन, पुलिस आयुक्त , गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed