{"_id":"69ff7e2b9b722ae27405d961","slug":"plumbers-who-report-illegal-drinking-water-connections-will-receive-incentives-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87454-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध पेयजल कनेक्शन की सूचना देने वाले प्लंबरों को मिलेगा इंसेंटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध पेयजल कनेक्शन की सूचना देने वाले प्लंबरों को मिलेगा इंसेंटिव
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान तैयार किया
सोनू यादव
फरीदाबाद। शहर में पेयजल सप्लाई की लाइनों में किए गए अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई के लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान तैयार किया है। नगर निगम की ओर से इन अवैध कनेक्शन का पता लगाने के लिए अधिकृत प्लंबरों का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए सूचना देने वाले प्लंबरों को 1 हजार रुपये इंसेंटिव दिया जाएगा। नगर निगम की सदन बैठक में 11 मई को ये प्रपोजल भी रखा जाएगा। इसके अप्रूव होते ही इस पर काम शुरू होगा।
इस प्लान के तहत प्लंबर जब भी अवैध पेयजल कनेक्शन की सूचना नगर निगम को देगा तो नगर निगम की टीम उसे वेरिफाई करेगी। इसके बाद नगर निगम की टीम उस अवैध कनेक्शन को या तो बंद करेगी या फिर उसे रेगुलराइज करेगी। इस प्रक्रिया के बाद अधिकृत प्लंबर को 1 हजार रुपये इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम में पेयजल कनेक्शन करने या काटने के लिए आवेदन आने पर भी अधिकृत प्लंबर को उपभोक्ता से लिए गए शुल्क का 50 प्रतिशत हिस्सा इंसेंटिव देने का प्लान तैयार किया गया है। इसकी अधिकतम सीमा 1 हजार रुपये तय की गई है। अब निगम की सदन बैठक में इस प्लान को अप्रूव कराया जाना है।
रेवेन्यू रास्तों की जमीन खरीदने के लिए आवेदन किया
शहर के अलग-अलग इलाके में स्थित प्रोजेक्ट के आस-पास या अंदर नगर निगम के रेवेन्यू रास्ते भी आ रहे हैं। ऐसे 7 बिल्डरों ने नगर निगम के पास इन रेवेन्यू रास्तों की जमीन को खरीदने के लिए आवेदन किया गया है। इसके पीछे कइयों ने तर्क दिया है कि अब इस रेवेन्यू रास्ते की जमीन पर नगर निगम कोई विकास कार्य तो कर नहीं पाएगा। ऐसे में ये जमीन उन्हें दे दी जाए। चौमा गांव के पास मैसर्स नरिश डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, चौमा गांव सेक्टर-113 के पास मैसर्स यूनियन बिल्डमार्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-111 में मैसर्स ब्लू बेल बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-111 में एम3एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बादशाहपुर गांव के पास मैसर्स मंगलम मल्टीप्लाइस प्राइवेट लिमिटेड, धनवापुर गांव सेक्टर-104 स्थित मैसर्स आरपी रियलकॉन एलएलपी, बजघेड़ा गांव सेक्टर-114 स्थित मैसर्स चिंटेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ये प्रपोजल नगर निगम को दिए गए हैं। इन सभी को सदन बैठक में रखा जाएगा।