फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plot hatched to avenge son's murder; five arrested.

Gurugram News: बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची साजिश, पांच पकड़े

Sat, 12 Sep 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Plot hatched to avenge son's murder; five arrested.
बसई रोड पर बृहस्पतिवार सुबह हुई थी बाइक सवार युवक की हत्या
विज्ञापन

बाइक सवार पर बेटे की 2025 में पीट-पीटकर हत्या का था शक

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई रोड पर बृहस्पतिवार को महेंद्र नामक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। दो आरोपी भागने की कोशिश में घायल हो गए, जिनकी टांगें टूट गईं। आरोपियों को शक था कि महेंद्र ने उनके परिजन पर्व उर्फ बडी की 2025 में पीट-पीटकर हत्या की थी। इसका बदला लेने के लिए पिता प्रवीण पारासर (45) ने बेटे पर्नव पारासर (20) और उनके दोस्तों देव शर्मा उर्फ केमटी (22), अंकित उर्फ बंटी (19) और उत्सव (19) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महेंद्र और उसके बेटे दोनों की हत्या की योजना बनाई थी। हालांकि, हमलावर केवल महेंद्र की हत्या को ही अंजाम दे सके। महेंद्र की हत्या की वारदात बृहस्पतिवार सुबह करीब 09:20 बजे हुई थी। महेंद्र अपने बेटे साहिल के साथ बाइक पर सदर बाजार जा रहे थे। कृष्णा नगर के नजदीक एन.के. फैक्टरी के पास पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों में से एक ने महेंद्र पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साहिल की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मामले में अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने बृहस्पतिवार को ही दो आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। दोनों पिता-पुत्र गांव बिप्रावली, आगरा के निवासी हैं और वर्तमान में देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम में रहते हैं। इसके अलावा अपराध शाखा सेक्टर-40 प्रभारी एसआई ललित कुमार के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गढ़ी हरसरू के पास घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान गड्ढे में गिरने से आरोपी देव और अंकित की टांगें टूट गईं। ये तीनों पर्नव पारासर के दोस्त हैं। देव शर्मा पूरनपुर पीलीभीत, बरेली का निवासी है। अंकित बसई, गुरुग्राम का और उत्सव खुटाहा, लखीसराय, बिहार का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने दिए पैसे, बेटे ने मुहैया कराए हथियार
पूछताछ में सामने आया कि प्रवीण के दूसरे बेटे पर्व उर्फ बडी की 2025 में हत्या कर दी गई थी। पर्व की हत्या के मामले में मृतक महेंद्र का बेटा भी शामिल था। इसी पुरानी रंजिश और अपने बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए प्रवीण और पर्नव ने साजिश रची। उन्होंने देव, अंकित और उत्सव के साथ मिलकर महेंद्र और उसके बेटे की हत्या की योजना बनाई। साजिश को अंजाम देने के लिए पर्नव पारासर और प्रवीण पारासर द्वारा अपने साथियों को हथियार और रुपये उपलब्ध करवाए गए। हत्या की वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी देव ने गोली चलाई थी।


आरोपियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, हथियार उपलब्ध करवाने, रुपये के लेन-देन और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -नवीन शर्मा, एसीपी, क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed