फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players won nine medals in the Taekwondo competition.

Gurugram News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते

Tue, 30 Jun 2026 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Players won nine medals in the Taekwondo competition.
अंबाला में आयोजित चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जीते पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने अंबाला में आयोजित चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया। 25 से 28 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छह खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में कुल नौ पदक अपने नाम किए। इनमें छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के साथ-साथ विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले। खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और दमदार प्रदर्शन के दम पर अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतकर विद्यालय और गुरुग्राम का गौरव बढ़ाया। अंडर-14 आयु वर्ग में कुणाल ने स्वर्ण, कमल ने स्वर्ण और पीयूष ने रजत पदक हासिल किया। अंडर -17 आयु वर्ग में रवि ने स्वर्ण, सम्राट ने स्वर्ण और मुकुल ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर- 19 आयु वर्ग में शुभम ने स्वर्ण, यश ने स्वर्ण और अभिषेक ने कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि खिलाड़ियों ने लंबे समय तक नियमित अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन में तैयारी की थी, जिसका परिणाम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं खेल प्रशिक्षकों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed