फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players will show their strength in Khel Mahakumbh, schedule released

Gurugram News: खेल महाकुंभ में खिलाड़ी दिखाएगें दम, जारी हुआ शेड्यूल

Wed, 02 Jul 2025 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Players will show their strength in Khel Mahakumbh, schedule released
गुरुग्राम। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही प्रशिक्षकों और अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। खिलाड़ियों के जिलास्तरीय चयन का ट्रायल 3 व 4 जुलाई को होगा। चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित स्थान व तिथि अनुसार अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति व रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति साथ लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। विभाग के मुताबिक 26 खेलों में चयन प्रक्रिया की जाएगी, जिसके लिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर मैदान चिन्हित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से ताऊ देवी लाल स्टेडियम, नेहरू स्टेडियम, दमदमा लेक, अजय स्टेडियम धनवापुर, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरहौल व स्पोर्ट्स प्लेनेट गुरुग्राम शामिल है। ट्रायल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, फुटबॉल, जूडो, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, हैंडबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, नेटबॉल, स्वीमिंग, कराटे स्केटिंग सहित अन्य खेल शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed