फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players leave for Haryana State Basketball Trial

Gurugram News: हरियाणा राज्य बास्केटबॉल ट्रायल के लिए खिलाड़ी रवाना

Tue, 09 Jun 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Players leave for Haryana State Basketball Trial
35 बालिकाएं ट्रायल में लेंगी हिस्सा, राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप की टीम के लिए होगा चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा बास्केटबॉल संघ की ओर से अंडर-14 व अंडर-17 बालिका वर्ग के राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए जिले बालिकाएं मंगलवार को रवाना हुईं। यह ट्रायल बुधवार को हिसार के चौधरीवास स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए हरियाणा टीम के चयन हेतु आयोजित किया जा रहा है।



इस चयन प्रक्रिया में जिले से कुल 35 प्रतिभाशाली बालिकाएं भाग ले रही हैं। ट्रायल सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। जिला बास्केटबॉल से जुड़े प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई कि जिले की कई खिलाड़ी राज्य टीम में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन करेंगी। हरियाणा राज्य बास्केटबॉल संघ द्वारा चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed