Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players from the district will get an opportunity to showcase their talent in the inter-college tournament.

Gurugram News: इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

Tue, 10 Nov 2026 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Players from the district will get an opportunity to showcase their talent in the inter-college tournament.
- 13 नवंबर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं, एआईयू स्पोर्ट्स पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरु जम्बेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू), हिसार की ओर से 13 नवंबर से इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (एआईयू) के स्पोर्ट्स पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जीजेयू के खेल निदेशालय के अनुसार, नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का व्यक्तिगत पंजीकरण जरूरी है। इसके बिना न तो टीम की एंट्री स्वीकार होगी और न ही खिलाड़ी का पात्रता परफॉर्मा तैयार हो सकेगा। सभी संबद्ध कॉलेजों को टूर्नामेंट और ट्रायल के तुरंत बाद खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतियोगिताओं के कैलेंडर के अनुसार, 13 नवंबर को उमरा में तीरंदाजी, 16 नवंबर को जीजेयू में बैडमिंटन और 18 नवंबर को नलवा कॉलेज में ताइक्वांडो के मुकाबले होंगे। इन खेलों के लिए जीजेयू की यूटीडी टीम का चयन 12 नवंबर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। इसके अलावा 26 नवंबर को महिला और पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। 14 दिसंबर को महिला फुटबॉल और 31 दिसंबर को महिला बॉक्सिंग के मुकाबले होंगे। अगले वर्ष सात फरवरी को महिला योग, 10 फरवरी को महिला और पुरुष कबड्डी तथा 15 फरवरी को महिला और पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed