{"_id":"65a1ad800aeb7214770babde","slug":"plaster-fell-in-j-tower-declared-safe-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-23362-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुरक्षित घोषित जे टावर में प्लास्टर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुरक्षित घोषित जे टावर में प्लास्टर गिरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के सुरक्षित घोषित जे टावर में शुक्रवार को प्लास्टर गिर गया। फ्लैट की बालकनी और ड्रॉइंग रूम की छत से प्लास्टर गिरने से लोग परेशान हो गए हैं। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। इससे पहले भी प्लास्टर गिरने की शिकायतें मिली थी। लोग बिल्डर से इन फ्लैटों को लेकर भी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के सुरक्षित ए, बी,सी और जे टॉवरों में लोग रह रहे हैं। इन टावरों का सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) द्वारा स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाना है। इसके लिए टीम सोसाइटी का दौरा कर चुकी है। दूसरी ओर शुक्रवार को जे टावर के 502 फ्लैट का प्लास्टर गिर गया। फ्लैट मालिक आरबी चोपड़ा ने इसकी जानकारी बिल्डर और आरडब्ल्यूए को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि टावरों की दीवारें, प्लास्टर और छत जगह-जगह से दरकने लगे हैं।