{"_id":"6af762f4a9b6bc1f5e0231a9","slug":"planting-trees-in-the-old-city-will-enhance-its-beauty-and-also-help-in-controlling-pollution-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107195-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुराने शहर में पौधरोपण से बढ़ेगी सुंदरता, प्रदूषण नियंत्रण में भी मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुराने शहर में पौधरोपण से बढ़ेगी सुंदरता, प्रदूषण नियंत्रण में भी मिलेगी मदद
विज्ञापन
छह मास्टर सड़कों के किनारे 4.22 करोड़ से विकसित होंगी ग्रीन बेल्ट, लगेंगे फूलदार और छायादार पौधे
छह माह में पूरा होगा विकास और अपग्रेडेशन का काम, तीन साल तक एजेंसी करेगी रखरखाव
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। पुराने शहर की छह प्रमुख मास्टर सड़कों के किनारे बनी ग्रीन बेल्ट की सूरत बदलने की तैयारी है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इन हरित क्षेत्रों को विकसित करने और उनका सौंदर्यीकरण करने पर 4.22 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
योजना के तहत खाली और उजाड़ पड़े हिस्सों में झाड़ीदार, फूलदार और छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही मौजूदा हरियाली को व्यवस्थित करने और पेड़-पौधों की नियमित देखभाल की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ने के साथ धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। शहर की कई प्रमुख मास्टर सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट की स्थिति बेहतर नहीं है। कहीं हरियाली कम है तो कहीं पौधों की नियमित देखभाल नहीं होने से हरित क्षेत्र उजाड़ नजर आते हैं। वाहनों की आवाजाही के दौरान उड़ने वाली धूल भी आसपास के वातावरण को प्रभावित करती है। ऐसे में जीएमडीए ने इन क्षेत्रों को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने की योजना बनाई है। प्राधिकरण का जोर केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पौधों के जीवित रहने, उनकी सुरक्षा और नियमित रखरखाव पर भी रहेगा।
योजना के तहत अमलतास, गुलमोहर, कचनार, स्पेथोडिया, टेबुबिया रोसिया, पिलखना, फिकस शीला और देसी अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इन प्रजातियों के चयन का उद्देश्य ग्रीन बेल्ट में फूलदार और छायादार पेड़ों के साथ घनी हरियाली विकसित करना है। इससे सड़क किनारे का वातावरण बेहतर होने के साथ शहर के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। जीएमडीए ने परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत छह माह में ग्रीन बेल्ट के विकास और अपग्रेडेशन का काम पूरा करना होगा। इसके बाद संबंधित एजेंसी 36 माह तक इन क्षेत्रों का रखरखाव करेगी। यानी पौधरोपण के बाद उनकी सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी। सीईओ पीसी मीणा ग्रीन बेल्ट को बेहतर करने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
इन छह मास्टर सड़कों के किनारे होगा विकास
योजना के तहत सेक्टर-4/9ए, सेक्टर-4/3ए, सेक्टर-3ए/9ए, सेक्टर-5/6, सेक्टर-21/22 और सेक्टर-22/23 को विभाजित करने वाली मास्टर सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएंगी। इन मास्टर सड़कों के किनारे विकसित होने वाली ग्रीन बेल्ट से आसपास के सेक्टरों को भी लाभ मिलेगा। जीएमडीए की योजना शहर के पुराने हिस्सों में हरित क्षेत्रों को बेहतर बनाने की है। न्यू गुरुग्राम की कई मास्टर सड़कों के किनारे भी इसी तरह हरियाली विकसित करने का काम किया जा रहा है।
वर्जन
छह मास्टर सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट को बेहतर बनाने की योजना तैयार की गई है। सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाने के साथ पेड़-पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ प्रदूषण नियंत्रण में मदद करना है। - ईशान सिंह सिवाच, कार्यकारी अभियंता (शहरी पर्यावरण) जीएमडीए