फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plant a sapling in honor of your mother: Krishan Lal

मां के सम्मान में लगाएं पौधा : कृष्ण लाल

Thu, 30 Jul 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Plant a sapling in honor of your mother: Krishan Lal
77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव में बोले मंत्री, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया
विज्ञापन

नंबर गेम - 03 लाख पौधे लगाए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी, सोहना में बृहस्पतिवार को 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन हुआ। हरियाणा के विकास एवं पंचायत और खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मंत्री ने नागरिकों से माता के सम्मान में एक पौधा लगाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। सोहना विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। करनाल में हुए राज्य स्तरीय वन महोत्सव का सजीव प्रसारण भी देखा गया। मंत्री ने कहा कि जिला स्तरीय वन महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान सुनिश्चित करना है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।
विज्ञापन

हरियाणा में वर्ष 2026-27 के दौरान 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। गुरुग्राम में 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 1.50 लाख पौधे वन विभाग और 1.50 लाख आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं व शिक्षण संस्थानों के सहयोग से लगेंगे। सरकार ऑक्सीजन वन, हर्बल पार्क और वन मित्र जैसे कार्यक्रमों से हरित क्षेत्र बढ़ा रही है। मनरेगा के तहत भी पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पटौदी में जागरूकता रैली निकाली
पटौदी। सूरज स्कूल में बृहस्पतिवार को 77वें वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान आयोजित हुआ। इस दौरान 500 पौधे रोपे गए और 200 विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में रेंजर ऑफिसर राकेश कुमार और ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय परिसर में 500 पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों को घरों के लिए 100 पौधे भी वितरित किए गए। करीब 200 विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। स्वच्छ धरती, हरित धरती विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। रेंजर ऑफिसर राकेश कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। अनिल कुमार ने विद्यार्थियों से परिवार और समाज को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। संवाद

--------------------
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह प्राचार्य डाइट सुमिता रांगी की अध्यक्षता में मेगा पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना और हरित पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान अधिकारियों और स्टाफ ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, एससीईआरटी अध्यापक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. मधुप, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन के प्राचार्य जोगिंदर और एफएलएन कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार लाकड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
------------------------
एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए : विधायक
पटौदी। वन महोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने पार्थ पैलेस सहित नई अनाजमंडी जाटौली परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक बिमला चौधरी ने नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले तो आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed