फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plans were made, tenders were issued but the city's garbage was not lifted

Gurugram News: योजनाएं बनीं, टेंडर हुए मगर नहीं उठा शहर का कूड़ा

Sat, 21 Jun 2025 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Plans were made, tenders were issued but the city's garbage was not lifted
निगम की फ्लॉप योजनाओं से साइबर सिटी में दिखा पहाड़, मगर कूड़े का
विज्ञापन

सीएंडडी वेस्ट से बना पहाड़, निगम निस्तारण में विफल

जिले में करीब दो लाख मीट्रिक टन से इकट्ठा हो चुका सीएनडी वेस्ट
सीएंडडी वेस्ट प्लांट लगाने के लिए हुआ टेंडर मगर सिरे नहीं चढ़ा
दिनेश कुमार

गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम सीएंडडी वेस्ट से निपटने में फेल साबित हो रहा है। निगम क्षेत्र सेक्टर-29, गुरुग्राम फरीदाबाद रोड, सेक्टर-56 रोड ग्रीन बेल्ट, सेक्टर 52ए सहित अनेक स्थानों पर करीब दो लाख मीट्रिक टन सीएंडडी वेस्ट पड़ा हुआ है। इसके उठान के लिए कई बार योजनाएं बनीं, टेंडर भी हुए लेकिन फिर भी नहीं कूड़ा नहीं उठ पाया। अब हालात यह हैं कि इन फ्लॉप योजनाओं के कारण क्षेत्र में कूड़े का पहाड़ बन गया है।
जिले में तेजी से बढ़ते विकास के कारण सड़कों के किनारे, खाली प्लॉट व सार्वजनिक स्थानों पर सीएंडडी वेस्ट की अनियंत्रित डंपिंग हो रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने सीएंडडी वेस्ट प्लांट लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने समेत कई योजनाएं बनाईं, लेकिन सभी फ्लॉप साबित हुईं क्योंकि जमीनी स्तर पर कुछ काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

सीएंडडी वेस्ट का निपटान करने की जगह सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। सेक्टर-10 में मोबाइल सीएंडडी प्लांट की दो मशीनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन अभी तक मशीनें शुरू नहीं हुईं। इसके अलावा सेक्टर-52ए और सेक्टर-29 में एचएसवीपी की करीब 15 एकड़ से अधिक जमीन पर मलबा पड़ा हुआ है। फरीदाबाद रोड, सेक्टर-56 रोड सहित अनेक स्थानों पर मलबा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मलबे के कारण कई पेड़ टूटे
सेक्टर-52ए में जिस स्थान पर फूल मंडी प्रस्तावित है उस स्थान पर करीब 10 एकड़ में 20 से 25 फीट ऊंचा मलबे का पहाड़ बन गया। सेक्टर-56 रोड पर वजीराबाद में श्याम चौक के पास शराब के दुकान से लेकर पेट्रोल पंप तक ग्रीन बेल्ट में तीन से चार फीट तक तक मलबा डाल दिया गया। ग्रीन बेल्ट में मलबा डाले जाने से कई पेड़ भी टूट गए हैं।




नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि सीएंडडी वेस्ट को उठाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही सभी स्थानों से मलबा उठाकर निस्तारण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed