फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plan Formulated for a Malpractice-Free NEET Examination

Gurugram News: नकल रहित नीट परीक्षा के लिए बनाई योजना

Sat, 18 Apr 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Plan Formulated for a Malpractice-Free NEET Examination
नूंह। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली एनटीए-नीट परीक्षा 2026 को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह नकल रहित और निष्पक्ष ढंग से आयोजित किया जाए। उन्होंने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह-एक व दो, शहीद ले. किरण सिंह शेखावत राजकीय महिला कालेज सालाहेड़ी, आईटीआई मरोड़ा शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 1608 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बैठक में एएसपी वाईवीआर शशि शेखर, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed