{"_id":"68b88d12243b8276b50ccec4","slug":"pits-filled-in-village-hayatpur-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66358-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांव हयातपुर में भरवाए गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांव हयातपुर में भरवाए गए गड्ढे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने बुधवार को अलियर, हयातपुर, वजीरपुर और बांस कुसला का दौरा किया। उन्होंने गांव बांस कुसला और हयातपुर में पाैधे लगाए। बांस कुसाल में जीवीपी प्वाइंट पर कूड़ा डालने के लिए स्थायी ट्राॅली खड़ी करने के निर्देश दिए। हयातपुर में गड्ढों को भरवाया गया।
सीनियर डिप्टी मेयर ने गांव में अवैध सब्जी मंडी, दुकानों के आगे टीन शेड हटाने, सरकारी जमीन पर चहारदीवारी करने, एचएसआईआईडीसी की टूटी सीवर लाइन की मरम्मत के निर्देश दिए। हयातपुर में सामुदायिक भवन के सामने इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगवाने और चहारदीवारी करवाने, बैडमिंटन कोर्ट में हो रहे अतिक्रमण को हटवाने, सड़क की मरम्मत, अंबेडकर भवन का निर्माण, सालिग की ढ़ाणी की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते से पानी की निकासी, हयातपुर में शमशान घाट की चहारदीवारी और सफाई करने के लिए कहा गया। हयातपुर में गड्ढों को भरवाया। इस मौके पर डिप्टी मेयर रीमा चौहान, पार्षद कंवरपाल, रुचि कौशिक, रिपु शर्मा, मनोज कुमार, एसडीओ विपिन बूरा, एसडीओ संजोग शर्मा आदि मौजूद रहे।