फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pipeline broken in Bajgheda amid shortage of sugar, lakhs of liters wasted

Gurugram News: पीनी की किल्लत के बीच बजघेड़ा में पाइप लाइन टूटी, लाखों लीटर बर्बाद

Sat, 18 May 2024 04:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Pipeline broken in Bajgheda amid shortage of sugar, lakhs of liters wasted
सेक्टर 109 से लेकर 115 तक की सोसाइटियाें, बजघेड़ा गांव, और न्यू पालम विहार में नहीं पहुंचा पानी, एक लाख लोग प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक ओर शहर के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं लापरवाह कर्मियों और ठेके के काम के कारण पेयजल की लाइन टूटकर लाखों लीटर पानी की बर्बादी भी हो रही है।
बजघेड़ा के पास बिजली का केबल डाले जाने के कारण करीब दो मीटर नीचे लगी पेयजल की लाइन टूट गई। मंगलवार की रात पेयजल की लाइन टूटी मगर इसका पता लोगों को तब चला जब पानी रिस कर तार डालने वाली जगह पर भर गया। बिजली का केबल ट्रंचलेस तकनीक (बगैर खोदाई के धंसाने का तरीका) से नीचे बिछाया जा रहा था। चंदू बुढ़ेरा के ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल की मुख्य लाइन सीधी आती है, जिससे कॉलोनियों और सोसाइटियों की पेयजल की लाइन जुड़ी हैं।
विज्ञापन

इलाके के निवासियों का कहना है कि पेयजल की लाइन टूटने से फव्वारे की तरह पूरा पानी बर्बाद हो रहा है। यहां ठेकेदार के अप्रशिक्षित प्लंबर काम कर रहे हैं और वे समस्या को ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं। मंगलवार की रात से लेकर शुक्रवार तक लाखों गैलन पानी बर्बाद हो गया। दूसरी ओर पिछले तीन दिनों से न्यू पालम विहार, साईकुंज, साहिब कुंज, बजघेड़ा गांव आदि और सेक्टर 109 से 115 तक की सोसाइटियों में रहने वाली करीब एक लाख लोगों तक नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है। लोग टैंकर मंगा कर पानी का काम चला रहे हैं। सोसाइटियों में ट्यूबवेल के पानी का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू पालम विहार के निवासी दिनेश यादव ने बताया कि न्यू पालम विहार की सघन आबादी वाले इलाके में पिछले दो दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी के बिना काफी दिक्कत आ रही है। टैंकर मंगाने की भी एक सीमा है। लोग परेशान हो रहे हैं। साई कुंज के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि मंगलवार की रात यह लाइन टूटी थी।

बुधवार और बृहस्पतिवार को इससे काफी पानी बर्बाद हुआ। कई शिकायतों के बाद इसकी मरम्मत करने के लिए शुक्रवार को कर्मचारी पहुंचे हैं। प्रशासन ऐसे मामलों को लेकर गंभीर नहीं है। इस जगह नगर निगम और जीएमडीए को प्रशिक्षित इंजीनियर भेजने चाहिए। साथ ही बिजली की लाइन डालने के काम में भी ठेके के लोगों के साथ विभाग के प्रशिक्षित इंजीनियरों को लगाया जाए ताकि आगे ऐसी घटना नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed