गुरुग्राम। सेक्टर-87 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में एमएससी न्यूरोसाइंस, फोरेंसिक साइंस सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए दूसरी ओपन फिजिकल काउंसलिंग 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सीयूईटी में न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्त होना जरूरी है। सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की मेरिट, आरक्षण श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय के कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। वहीं मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) कार्यक्रम की खाली सीटों के लिए दूसरी ओपन काउंसलिंग 14 सितंबर को आयोजित होगी। काउंसलिंग सेक्टर-87 स्थित विश्वविद्यालय कैंपस में होगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस, बीडीएस, बीफार्मा, बीएएमएस, बीवीएससी, बीएससी नर्सिंग या संबंधित लाइफ साइंस विषयों में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और हरियाणा के एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 47.5 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। फीस शाम पांच बजे तक जमा करनी होगी। एमएससी में खाली सीटों पर दाखिले के लिए 14 सितंबर को ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से इच्छुक विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा। दाखिले से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दौरान दी जाएगी। विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।