फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Phalguna Lakkhi Mela... trains are crowded, increasing the difficulties of passengers.

Gurugram News: फाल्गुन लक्खी मेला... ट्रेनों में उमड़ी भीड़, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 22 Feb 2026 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Phalguna Lakkhi Mela... trains are crowded, increasing the difficulties of passengers.
21 से 28 फरवरी तक चलेगा खाटू श्याम में मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खाटू श्याम में चल रहे फाल्गुन लक्खी मेले के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यह मेला 21 से 28 फरवरी तक चलेगा। मेले में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं, जिसका असर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर साफ नजर आ रहा है। भीड़ के चलते जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। वहीं, आरक्षित डिब्बों में भी भीड़ बढ़ती जा रही है।


सुबह और शाम के समय स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जा रही है। यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जबकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि मेले की अवधि को देखते हुए विशेष ट्रेनों या अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन



--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ना भी हो रहा मुश्किल

मेले में जाने के लिए टिकट तो मिल गई लेकिन ट्रेन में इतनी भीड़ है कि परिवार के साथ चढ़ना भी मुश्किल लग रहा है। साथ में छोटे बच्चे भी हैं। - संदीप यादव



जनरल डिब्बे में हालात बेहद खराब हैं। बैठने की तो बात दूर, खड़े होने की भी जगह नहीं मिल रही। रेलवे को अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था करनी चाहिए। - रीना कुमारी




मैं रोजाना गुरुग्राम से दिल्ली नौकरी करने जाता हूं लेकिन इन दिनों भीड़ इतनी बढ़ गई है कि ट्रेन में चढ़ने में भी मुश्किल हो रही है। - ओम प्रकाश



मेले के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन रेलवे को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है। - रामप्रसाद

..................................
मेले के चलते यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है और यात्रियों के लिए ट्रेनें भी उपलब्ध कराई गई है। - शंकर लाल मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed