फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Permission 50 percent, passengers seated 89, report filed

अनुमति 50 प्रतिशत की, सवारियां बैठाई 89

Fri, 07 Jan 2022 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Permission 50 percent, passengers seated 89, report filed
गुरुग्राम। सदर थानाक्षेत्र के झाड़सा फ्लाईओवर के पास से बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने बस में अनुमति से अधिक सवारियां बैठाने पर चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 40 सीटर बस में 89 सवारियां बैठाई गईं थीं। इससे कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन पाया गया। गाइडलाइन के मुताबिक, 50 प्रतिशत सवारियां बैठाने की ही अनुमति है। बस गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज झाड़सा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-32 में एक खाली प्लॉट से पश्चिम बंगाल जाने के लिए बस में अनुमति से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, जो कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन हैं। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस की जांच की तो 89 सवारी बैठीं मिलीं। जबकि बस में 40 सीटें थीं और 20 सवारी बैठने की अनुमति है। चालक अरविंद और परिचालक विजय कुमार निवासी मलियान टोला छिपती, थाना कोतवाली, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश के खिलाफ लापरवाही पाई गई। उनके खिलाफ गुरुग्राम सदर थाने में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, कोविड अधिनियम समेत अन्य कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बस के परमिट समेत अन्य दस्तावेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed