फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People will get relief due to construction of main road of Sector-37C.

Gurugram News: सेक्टर-37सी की मुख्य सड़क बनने से लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 31 Jan 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
People will get relief due to construction of main road of Sector-37C.
निर्माण पर 40.93 लाख रुपये होंगे खर्च, दर्जनों सोसाइटियों के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-37सी में नारायण स्कूल से तक्षशिला हाइट्स तक 24 मीटर चौड़ी सड़क को ठीक कराने जा रहा है। इस पर करीब 40.93 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।

सेक्टर-37 सी में एक दर्जन से अधिक हाईराइज सोसाइटियां हैं। दूसरी ओर सेक्टर-37सी में 12 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों की विशेष मरम्मत कराया जाना है। इसमें वाइन शॉप, जीएवी स्कूल, नारायणा स्कूल और आवर होम्स सीएनजी पंप के पास सड़क को ठीक कराया जाएगा। अभी सड़क टूटी हुई है और वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय निवासी रिंकी ने बताया कि सड़क टूटी होने से रोज परेशानी से जूृझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर की प्रमुख सड़क कई माह से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि इस सड़क से लोग पटौदी रोड की ओर से जाते हैं। रिंकी ने बताया कि इस सेक्टर में कई हाईराइज सोसाइटियां हैं। ऐसे में वाहनों का का काफी दबाव रहता है। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विमलदीप ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। ठेकेदार को काम अलाट होने पर दो माह में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed