फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   people will cross the road by colored road

रंगीन गलियों से लोग करेंगे सड़क पार

Sun, 11 Aug 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
people will cross the road by colored road
गुरुग्राम के बख्ताबर चौक पर पैदल चलने वालों की सहूलियत के लिए बनाई रंगबिरंगी क्रॉसिंग - फोटो : Gurgaon
रंगीन गलियों से लोग करेंगे सड़क पार
विज्ञापन

गुरुग्राम। सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए गैर सरकारी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। शनिवार देर रात राहगीरी फाउंडेशन, हरियाणा विजन जीरो तथा सड़क सुरक्षा अधिकारियों ने मिलकर बख्तावर चौक पर कलरफुल जेब्राक्रॉसिंग बनाई ताकि लोग सड़क पार करने में इसका उपयोग करें। कलरफुल होने के कारण यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

राहगीरी फाउंडेशन की सारिका पांडा ने बताया कि एक सर्वे के मुताबिक, प्रत्येक एक घंटे में बख्तावर चौक से 13 हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क को पार कर पाना लोगों के लिए चुनौती है। जेब्रा क्रॉसिंग न होने के कारण लोग वाहनों के बीच से भागते हुए सड़क पार करते हैं। ऐसे में वर्ष 2019 में अब तक यहां 11 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें से 8 दुर्घटनाएं गंभीर थी। इसको लेकर हरियाणा विजन जीरो, राहगीरी फाउंडेशन, सड़क सुरक्षा अधिकारी तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सहित ट्रैफिक पुलिस ने बैठक की। यहां पर लोगों को जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने के लिए प्रेरित करने हेतु इसे आकर्षक बनाने का निर्णय लिया गया। शनिवार रात को जर्सी बैरियर लगाकर रूट डायवर्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि राजीव चौक भी सबसे व्यस्त क्षेत्र है। यहां भी लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत होती है। लोग वाहनों के बीच से सड़क पार करते हैं। ऐसे में कोई दुर्घटना न हो और लोग जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें, इसके लिए जल्द ही राजीव चौक पर भी इस तरह की कलरफुल जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed