{"_id":"68715bf16ef3a4d412043744","slug":"people-troubled-by-sewer-waterlogging-in-rajendra-nagar-for-six-months-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-62068-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राजेंद्र नगर में छह महीने से सीवर जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राजेंद्र नगर में छह महीने से सीवर जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
-घर छोड़ने को मजबूर निवासी, शिफ्ट हुए किराए पर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के राजेंद्र नगर का सी-ब्लॉक ऐसा इलाका है जहां के निवासी छह महीने से बदहाल हालात में जीने को मजबूर हैं। यहां सीवर की गंभीर समस्या के चलते गलियों में बदबूदार पानी भरा हुआ है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय निवासी प्रमोद शर्मा, इंद्रजीत, रानी, दयाचंद समेत अन्य लोगों ने बताया कि सीवर लाइन बार-बार ब्लॉक हो जाती है, जिससे गंदा पानी घरों के सामने जमा हो जाता है। लोग बीमार हो रहे हैं और घर से निकलना काफी मुश्किल हो चुका है। हालात इतने खराब हैं कि कुछ परिवारों ने अपने घर छोड़कर किराये पर अन्य इलाकों में रहना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ मकान बेचने की योजना बना रहे हैं।
स्थानीय पार्षद ने भी स्वीकार किया कि इलाके में सीवर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका समाधान कराए जाने को लेकर समाधान किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि निगम कोृ कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है और अब उनके पास इस क्षेत्र से पलायन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।