{"_id":"66468c404b562bdfca024ed4","slug":"people-troubled-by-drinking-water-shortage-demonstrated-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31048-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएलएफ फेज टू के एम और एन ब्लॉक में पिछले एक महीने से नहीं आ रहा है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पिछले एक महीने से पानी के संकट से जूझ रहे डीएलएफ फेज -2 के एम और एन ब्लॉक के लोगों ने एम ब्लॉक के पार्क में पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में इलाके के करीब 60 लोग शामिल हुए।
लोगों का कहना था कि डीएलएफ फेज टू के एम और एन ब्लाॅक में पिछले एक महीने से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। किसी जगह पानी कम प्रेशर में आ रहा है तो किसी जगह बिल्कुल नहीं आ रहा है। लोगों ने कहा कि पानी को लेकर चिंतित लोग तनाव के शिकार हो रहे हैं। लगातार इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब पानी आएगा। यह हाल तब है जबकि डीएलएफ शहर की पुरानी पॉश कॉलोनी है। लोगों की इस समस्या पर न तो जीएमडीए ध्यान दे रहा है और न ही डीएलएफ प्रबंधन ध्यान दे रहा है।
डीएलएफ पानी कम आने का ठीकरा जीएमडीए के सिर पर फोड़ रहा है। लोगों ने कहा कि अगर नहरी पानी पूरा नहीं आ रहा है तो डीएलएफ को बोरवेल लगाकर पानी की कमी पूरी करनी चाहिए। फेज टू में हर साल पानी की दिक्कत होती है। बढ़ी हुई जनसंख्या के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं बढ़ाई गई। बहुत सारे घर चार मंजिला बन चुके हैं। जहां पानी की जरूरत बढ़ गई है।