{"_id":"65b1676405738deae3018287","slug":"people-suffering-due-to-winter-traffic-affected-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24128-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सर्दी के सितम से लोग बेहाल, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सर्दी के सितम से लोग बेहाल, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज चार डिग्री का अंतर रहा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हल्की धूप के बावजूद बुधवार को सर्दी के सितम ने साइबर सिटी के लोगों के होश उड़ा दिए। जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज चार डिग्री का अंतर रहा। ऐसे में लोगों को दिन और रात के समय एक जैसे ही तापमान का अनुभव हुआ। बुधवार दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक हल्की धूप भी सर्दी का सितम कम नहीं कर सकी। मौसम के बदले रुख को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक भी 26 जनवरी तक किसी राहत का संकेत नहीं मान रहे।
जिले में सोमवार के बाद मंगल और बुधवार को न्यूनतम तापमान में दोगुनी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस रहा। बावजूद इसके लोगों को सर्दी के सितम से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सर्दी का प्रकोप अधिक महसूस हुआ। इस बीच स्मॉग (धुंध और धूल का मिश्रण) की चादर ने भी साइबर सिटी को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले लिया। कोहरे की चादर के कारण दृश्यता इतनी कम थी कि ऊंची से ऊंची इमारतें दोपहर 12 बजे तक दिखाई नहीं दीं। लोगों का सड़कों पर सफर करना मुश्किल हो गया। दोपहर 12 बजे तक भी वाहन चालक लाइट जलाकर सफर करते नजर आए। ज्यादातर लोगों को मंद रफ्तार के साथ द्रुतगति-मार्ग (एक्सप्रेस-वे) पर ड्राइविंग करनी पड़ी। सड़कों पर हादसे रोकने और गणतंत्र दिवस के सुरक्षा कारणों से हर चौक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रही। गनीमत रही कि इस बीच शीत लहर नहीं चली। मौसम वैज्ञानिक मानते हैं कि हिमालय पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों को अभी 26 जनवरी तक ऐसे ही हालातों का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक एमएल खिच्चर ने बताया कि ज्यादातर उत्तरी भारत में कोल्ड डे का एहसास हुआ। ऐसी स्थिति का सामना अगले कम से कम दो दिन और करना पड़ेगा। इसके बाद 27 जनवरी से मौसम में बदलाव के आसार हैं। फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी और धुंध के बीच सफर में पूरा एहतियात बरतनी होगी।