फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People should demand, government has no shortage of buses: Moolchand Sharma

लोग मांग करें, सरकार के पास बसों की कमी नहीं : मूलचंद शर्मा

Sat, 09 Sep 2023 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
People should demand, government has no shortage of buses: Moolchand Sharma
परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री ने सोहना विधानसभा में किया जनसंवाद
विज्ञापन


कहा, जनसंवाद कार्यक्रम में मिले सुझावों व शिकायतों का जल्द होगा समाधान




अमर उजाला ब्यूरो

सोहना। हरियाणा के परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सोहना क्षेत्र में बसें चलवाने को लेकर लोग अपनी मांग रखें, सरकार के पास बसों की कमी नहीं है। हरियाणा निर्माण के बाद यह पहली सरकार है जिसके कार्यकाल में सर्वाधिक बसों की खरीद की गई है। यह बात मूलचंद शर्मा ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शनिवार को हल्का सोहना के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

जनसंवाद कार्यक्रम में गांव गांव घामड़ोज, महेंद्रवाड़ा, गढ़ी बाजिदपुर, खेड़ला व रिठौज के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में सोहना के विधायक संजय सिंह भी थे। परिवहन मंत्री ने बिजली, पेयजल, सडक़, सिंचाई आदि समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों व शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने जन संवाद पोर्टल लांच किया है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर दर्ज प्रतिवेदनों पर पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मूलचंद शर्मा ने ग्रामीणों द्वारा सोहना क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय, प्रमुख मार्गों पर बस स्टॉप बनाने की मांग पर कहा कि हरियाणा बनने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे पहले सीएम है जिनके कार्यकाल में प्रदेश में 35 नए कॉलेज खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कॉलेज की मांग है और वह क्षेत्र नए कॉलेज के लिए 20 किलोमीटर के नियम (एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज की दूरी) को पूरा करता है, वहां प्राथमिकता के साथ विकास कार्य प्रगति पर है। परिवहन मंत्री ने गांवों में बस क्यू शेल्टर की मांग पर पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाएं।
साथ ही गांव महेंद्रवाड़ा में अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत पर टाउन एंड कंट्री विभाग के अधिकारियों को संबंधित व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार पहचान पत्र के संबंध में अगर किसी को कोई परेशानी है तो इसके लिए गांव में कैंप आयोजित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

इस अवसर पर एडीसी हितेश कुमार मीणा, एसीपी ईस्ट डॉ कविता, नायब तहसीलदार लच्छीराम, भाजपा नेता अनिल यादव चकरपुर, निवर्तमान निगम पार्षद कुलदीप यादव, गांव घामड़ोज की सरपंच साधना रानी, गांव महेंद्रवाड़ा के सरपंच रामपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed