फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People raised questions on the ranking of Swachh Survekshan

Gurugram News: स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग पर लोगों ने उठाए सवाल

Fri, 18 Jul 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
People raised questions on the ranking of Swachh Survekshan
फोटो
विज्ञापन

नगर निगम ने सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट, नागरिकों ने दिखाया हकीकत का आइना

अपने-अपने इलाकों की गंदगी और कूड़े की तस्वीरें डालकर बताई हकीकतअमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वच्छ सर्वेक्षण की रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम के पोस्ट डालते ही लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। किसी ने अपने इलाके की गंदगी की तस्वीर दिखाई तो कोई तस्वीर के साथ नगर निगम को जमीनी हकीकत से रुबरु करवाता दिखा। एक ने तो लिखा है कि लगता है कि गुरुग्राम को 41वां रैंक एससी एसटी के आरक्षण के तहत मिल गया है। लोगों ने मुख्यमंत्री हरियाणा के साथ केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, डीसी गुरुग्राम, राव नरबीर सिंह, निगमायुक्त, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को टैग किया है।
नगर निगम की ओर से किए गए इस पोस्ट को 14 हजार लोगों ने देखा है। नगर निगम की ओर से यह पोस्ट बृहस्पतिवार को दो बजे दोपहर में किया गया है। दो लोगों ने रि-पोस्ट किया जबकि 18 लोगों ने अपने विचारों के साथ पोस्ट किया है। 34 लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद नगर निगम को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

अर्पित पांड्या ने लोटस स्कूल की एक तस्वीर लगाते हुए लिखा है कि तस्वीर ही सब कुछ कह रही है। जितेन्द्र शर्मा ने लिखा कि हकीकत की जांच करनी चाहिए। सेक्टर 55 में रहने वाले देवेन्द्र पाल ने लिखा है कि उनके सेक्टर में 73ए नंबर के खाली प्लाॅट पर कूड़े का ढेर लगा है। प्रशांत खन्ना ने लिखा है कि ऐसा नहीं लगता कि 41वां रैंक गुरुग्राम को एससी-एसटी आरक्षण के तहत मिला है। सोनू गर्ग ने विष्णु गार्डन की तस्वीर पोस्ट की है। एक ने अपने एक्स पर लिखा है कि झूट बोलने की भी एक हद होती है। शांति नगर निवासी सुखराम कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में सफाई तो है नहीं रैंकिंग मिल गई। इसकी शिकायत सीएम विंडो पर कई बार हो चुकी है। रविन्द्र कुमार ने सभी लोगों को टैग करते हुए लिखा है कि यह बताया जाए कि गुरुग्राम के कौन से इलाके को दिखा कर यह रैंक लिया गया है। इस बारे मेंं जब नगर निगम के अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार किया। उनका कहना था कि जो पोस्ट में जगह बताई गई है उसे भी साफ कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed