फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People of Surya Vihar are not getting canal water

सूर्या विहार के लोगों को नहीं मिल रहा नहरी पानी

Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
People of Surya Vihar are not getting canal water
गुरुग्राम। सेक्टर-4 के पास स्थित सूर्या विहार कॉलोनी में लोगों को नहरी पानी नहीं मिल रहा है। यहां से शहर की मुख्य पाइप लाइनें गुजरती है। पाइप लाइन में वॉल्व नहीं लगाए जाने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इलाके के निवासी श्रीभगवान शर्मा ने बताया कि एक ओर नहरी पानी नहीं आ रहा है तो दूसरी ओर सड़क पर गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। इलाके के निवासी मुकेश दहिया, राकेश पंवार, कुलदीप शर्मा आदि लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से मांग है कि पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

आरडी सिटी में कई दिनों से चली आ रही पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार की शाम नगर निगम के एसई राधे श्याम शर्मा और संयुक्त आयुक्त सतीश यादव ने दौरा किया।
बजघेड़ा के पास हो रही है पानी की बर्बादी
बजघेड़ा के पास पाइप लाइन टूटने के कारण काफी मात्रा में पेयजल की बर्बादी हो रही है। लोगों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से यहां लाइन टूटी हुई है और समाधान नहीं निकल पा रहा है। साईं कुंज सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि रोजाना अधिकारियों को वीडियो भेज रहा हूं काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। यहां आए दिन यह हो रहा है मगर जीएमडीए ने पाइप लाइन के नियमित निरीक्षण की कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed