{"_id":"68d98c59166275cba907f957","slug":"people-of-bptp-astaire-garden-society-demonstrated-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68441-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उच्च रखरखाव शुल्क और अव्यवस्था से परेशान हैं सेक्टर-70 ए स्थित साेसाइटी के निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-70 ए स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को सोसाइटी के गेट पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारे लगाए। तख्तियां लिए निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन से सोसाइटी का प्रबंधन लोगों के हाथों में सौंपने की मांग रखी।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राव जसवंत सिंह, आरुणि शुक्ला व अन्य ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। सोसाइटी की महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस साेसाइटी में करीब 800 परिवार रहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिल्डर ने हमेंं लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां पानी की निकासी के प्रबंध नहीं हैं। हजारों रुपये पानी की निकासी में खर्च कर रहे हैं। सोसाइटी के लोगों के लिए कोई कम्युनिटी सेंटर नहीं है। कॉमन एरिया मेंटनेंस चार्ज बहुत ज्यादा हैं। इसे पिछले दिनों 20 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। मेंटनेंस चार्ज जो पहले 3.66 रुपये प्रति वर्ग फुट थे उसे अब 18.6 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था खराब है। डीजी सेट से बिजली की दरें काफी उच्च हैं। पार्कों और अन्य सार्वजनिक जगहों की देखरेख नहीं हो रही है। सोसाइटी को अभी तक कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं जारी किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने समस्याओं और मांगों संबंधित विज्ञप्ति उपायुक्त अजय कुमार को भेजी है।