फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People of Basai Enclave Part 2 are troubled by sewer overflow

Gurugram News: सीवर ओवरफ्लो से परेशान हैं बसई एन्क्लेव पार्ट टू के लोग

Sat, 12 Jul 2025 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
People of Basai Enclave Part 2 are troubled by sewer overflow
गुरुग्राम। बसई एन्क्लेव पार्ट टू के लोग एक सप्ताह से सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम गुरुग्राम ने इस समस्या को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में अवैध कंपनियां हैं, जो गंदगी सीवर में डाल देती हैं। इससे अक्सर सीवर ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आरडब्ल्यूए प्रधान संदीप कटारिया ने बताया कि अवैध तरीके से चल रहीं कंपनियों पर कोई विभागीय कार्रवाई नहीं होती है। उनका कहना है कि कंपनियों के आने वाले ट्रकों से अक्सर सीवर के मैनहोल टूट जाते हैं। इसका खामियाजा यहां के स्थानीय लोगों को उठाना पड़ता है। स्थानीय निवासी विनोद कुमार दुबे और सतीश यादव ने बताया कि गली नंबर छह, सात, आठ और तीन नंबर में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। लोगों का घर से निकला मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम शिकायत पर भी सुनवाई नहीं कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed