{"_id":"6670ad62f5d36298d8000934","slug":"people-kept-making-video-of-beating-of-young-man-police-is-not-cooperating-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-32994-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक की पिटाई का वीडियो बनाते रहे लोग, पुलिस नहीं कर रही सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक की पिटाई का वीडियो बनाते रहे लोग, पुलिस नहीं कर रही सहयोग
विज्ञापन
रोडरेज में ट्रैवलर चालक की हत्या का मामला: 48 घंटे बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। राजीव चौक से सोहना के बीच जेएमडी टावर के पास युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास हत्यारों का सुराग नहीं है। वारदात के दौरान वहां से गुजरने वाले लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही है। परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं।
सुभाष चौक से जेएमडी टावर के पास मुंबई एक्सप्रेस वे के नीचे यू टर्न के पास मोड़ने के दौरान कार में टच होने पर उसमें सवार चार युवकों ने 37 साल के दीनू उर्फ दीन दयाल की पीट-पीट कर हत्या कर दी। दीनू के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि पूरे सोहना रोड पर वारदात स्थल के पास 20 से अधिक कैमरे लगे हुए हैं। जिस स्थान पर उसके भाई को पीटा गया था। वहां पर रेहड़ी लगाने वालों ने दीनू को पीटते हुए देखा था, मगर अब वह कह रहे हैं कि उनकी रेहड़ी छह बजे खुलती है।
दीनू को अस्पताल भिजवाने वाला था पुलिस कर्मी
वाह रे कमिश्नरी की पुलिस सरेआम पीट-पीट कर वारदात का खुलासा नहीं कर पा रही है। जबकि दीनू को दबंगों से बचाने वाला पुलिस का जवान हरियाणा में ही दूसरे जिले में तैनात है। वारदात के समय वह सादी वर्दी में वहां से गुजर रहा था। दीनू को पिटता देख उसने दबंगों से छुड़ाकर किनारे किया। आरोपी उसके वाहन की चाभी भी निकाल कर साथ ले गए। उसी पुलिस कर्मी ने डायल 112 पर सूचना दी और उसी ने एंबुलेंस बुलाकर उसे निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस के इस जवान का कहना है कि उसने आरोपियों से दीनू को बचाने पर ध्यान दिया, जबकि अन्य लोग वहां पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। उसने कार के नंबर पर ध्यान नहीं दिया। आरोपी अगर मिल जाएंगे तो उनको वह आसानी से पहचान सकता है।
विज्ञापन
-- --
सोहना रोड से गुजरने वाली सभी स्विफ्ट कार मालिकों को नोटिस
पुलिस ने चार बजे से पांच बजे के बीच में सोहना रोड पर गुजरने वाले सभी स्विफ्ट मालिकों को नाेटिस जारी किया है। कैमरे में यह भी देखा जा रहा है कि किसकी बैक लाइट टूटी हुई है। इसी क्रम में दिल्ली के बवाना गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को भी नोटिस जारी किया गया था। जिसकी बैक लाइट टूटी हुई थी। उस व्यक्ति ने सदर थाने पहुंचकर अपने घर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को दिखाया। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि उसकी कार की लाइट पहले से ही टूटी हुई थी।
-- --
आरोपी तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती
करीब दस साल पहले खेड़कीदौला टोल पर युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार चालक तक पहुंचने में 18 दिन लगा दिए थे। उस घटना की कमिश्नरेट की पुलिस को याद आ रही है। दावा करती है कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस व कैमरा है। अब एक बार फिर नतीजा सामने है। सरेराह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और पुलिस 48 घंटे बाद अभी तक हत्यारों की पहचान तक नहीं कर पाई है। ऐसे में कमिश्नरेट की पुलिस की किरकिरी हो रही है।
-- --
20 साल की उम्र से गाड़ी चला रहा था दीनू
रोडरेज में चालक दीनू की पीट-पीटकर हत्या में जांच के दौरान उसकी गाड़ी में कोई नुकसान नहीं हुआ है। पीछे के बंपर में मामूली खरोंच है। उसका भाई मुकेश बताता है कि उसका भाई बीस साल की उम्र से गाड़ी चला रहा है। कोई नुकसान भी हुआ था तो पुलिस केस करते हुए उस से खर्च ले लेते, मगर दबंगों ने ऐसा नहीं किया। वह शरीर से कमजोर था। इसी का फायदा उठाकर उसे मारा गया। मेरा भाई गाड़ी ठीक करा लो चिल्लाता रहा, मगर उसकी किसी ने नहीं सुनीं।
-- --
जल्द ही होगा खुलासा
सदर थाना पुलिस के साथ सीआईए की अलग-अलग टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस संदिग्ध वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। - कपिल अहलावत, एसीपी सदर, गुरुग्राम।