फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People got sick because of polluted water

Gurugram News: प्रदूषित पानी के कारण बीमार हुए लोग

Mon, 09 Jun 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
People got sick because of polluted water
सेक्टर-109 की एटीएस ककून सोसाइटी के करीब 25 लोग हुए बीमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों के लोगों ने गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत की है। रविवार को सेक्टर 109 स्थित एटीएस ककून सोसाइटी के निवासियों ने जिला प्रशासन और सिविल सर्जन से शिकायत की है कि गंदे पानी की आपूर्ति के कारण उनके यहां के लोग बीमार पड़ रहे हैं।
सोसाइटी के टावर एक और छह में करीब 25 घरों के लोगों ने उल्टी-दस्त और त्वचा में खुजली और जलन होने की शिकायत की है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात सोसाइटी में डॉक्टर को बुलाया गया है, जिन्होंने उल्टी-दस्त से पीड़ित लोगों को दवाएं दीं। गंदे और बदबूदार पानी को देखकर बताया गया कि निश्चित रूप से कहीं एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की गंदगी पेयजल में मिल रहा है। निवासियों ने निजी स्तर पर पानी को जांच के लिए लैब में भेजा है। हालांकि जीएमडीए के जेई भी सोसाइटी में पानी की जांच करके गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 109 में रहेजा अर्थवा सोसाइटी के निवासियों ने भी तीन दिन पहले गंदे और बदबूदार जलापूर्ति की शिकायत की थी। इस सोसाइटी में 500 परिवार रहते हैं। सोसाइटी के निवासी अंजन महेश्वर ने बताया कि अभी यहां गंदे पानी की आपूर्ति जारी है। सेक्टर 102 के इंपीरियल गार्डन सोसाइटी के आरडब्ल्यूृए उपाध्यक्ष सुनील सरीन ने बताया कि उनकी सोसाइटी में भी प्लांट से जो पानी आ रहा है, उसका टीडीएस काफी हाई है। इसके पहले सेक्टर 85 स्थित ओरिस सोसाइटी में गंदे पानी के कारण कई लोगों को उल्टी, दस्त और प्रदूषित पानी के कारण होने वाली अन्य परेशानियों की सूचना आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed