Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People gathered at the Martyr's Memorial

Gurugram News: शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए लोग

Sun, 05 Oct 2025 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
People gathered at the Martyr's Memorial
गुरुग्राम। स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के प्रांगण में रविवार सुबह दस बजे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष गुप्ता, पार्षद नगर निगम , वार्ड 27 गुरुग्राम रहे। मुख्य अतिथि को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम ने फूल मालाओं तथा गुरुग्राम के विकास के लिए आशीर्वाद देकर सम्मानित किया। आशिष गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारों के उपस्थिति में तिरंगा झंडा फहराया। समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने बताया कि हर महीने के प्रथम रविवार को जिस भी स्वतंत्रता सेनानी या शहीद की पुण्यतिथि या जन्मदिन आता है तो कार्यक्रम का आयोजन कर उनको याद किया जाता है। कार्यक्रम में सुबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान, लेखराज सिंह राधव, समरजीत सिंह, जगबीर सिंह सुखराली, देवेंद्र श्योराण, अशोक कुमार गहलोत, बनवारी लाल शर्मा, धर्मपाल सहरावत, देवेंद्र सिंह राणा, योगेश यादव, वेद प्रकाश रामपुरा, अजीत सिंह,ललित, सभा सिंह यादव, सुजाता यादव, शिखा यादव, दीपक यादव,लाल चन्द रोहिल्ला, राहुल राधव आदि ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed