फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People falling ill due to fluctuations in weather

Gurugram News: मौसम में उतार चढ़ाव से बीमार हो रहे लोग

Sat, 21 Dec 2024 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
People falling ill due to fluctuations in weather
हथीन। एक तरफ सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। विशेष रूप से बच्चे और कामकाजी व्यस्क। क्योंकि लोग किसी एक मौसम के हिसाब से अपनी दैनिक क्रियाकलाप नहीं कर पा रहे है। कभी गर्म पानी पीते है तो कभी ठंडा, ठंड लगने पर सर्दियों के कपड़े पहनते तो गर्मी लगते ही एकदम से उतार देते है। इन सब कारणों से खांसी-खराश, गले में सूजन और दर्द की परेशानी बढ़ रही है। सर्दी लगने से बच्चों के टॉन्सिल फूलने से दर्द कर रहे हैं। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन इन बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल अफसर डॉक्टर सुरेंद्र आर्य लोगों को बदलते मौसम में खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों में तेज बुखार, सिर में दर्द, जुकाम-खांसी और गले में खराश के अधिक मरीज हैं। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनको तेज बुखार, सिर और हाथ-पैरों में दर्द हो रहा है। हथीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन मौसमी बीमारियों से पीड़ित 100 से 150 तक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed