फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People created uproar due to lack of vaccine

वैक्सीन नहीं लगने पर लोगों ने किया हंगामा

Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
People created uproar due to lack of vaccine
गुरुग्राम। राजीव नगर पीएचसी तथा अन्य केंद्रों पर मंगलवार को कोविड से बचने के लिए 45 साल से ऊपर वाले लोगों को कई घंटे तक लाइन में लगने के बावजूद टीका नहीं लगा तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इन लोगों का कहना था कि टीकाकरण नहीं होना था तो पहले ही बता देना चाहिए था। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को समझाया कि फिलहाल इन केंद्रों पर 18 से 44 की आयु वालों को ही टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टीका न लगने पर नाराज लोगों का कहना था कि उन्होंने अस्पतालों में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाया था। अब दूसरी डोज के लिए टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे तो शुरू में कोई सुनवाई नहीं हुई। काफी देर तक भटकने को मजबूर हो गए। ऐसा ही नजारा राजीव नगर की पीएचसी तथा अन्य केंद्रों पर रहा । इन परिस्थितियों में यह लोग दिन भर परेशान रहे और मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। पहले टीका लगने के 42 दिन बीत चुके हैं। उनमें से काफी लोगों को दूसरी डोज नहीं लगी है। सेक्टर- 4, पालम विहार समेत कई कॉलोनी के लोग राजीव नगर पीएचसी में पहुंचे। पीएचसी पर सुबह 8 बजे से भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग कतार में लगकर अपने बारी का इंतजार करने लगे, लेकिन दोपहर 12 बजे 45 से अधिक आयु वालों को वैक्सीन की डोज नहीं लगाने की बात कही गई। उसी समय कतार में लगे लोग हंगामा करने लगे और मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। कतार में शारीरिक दूरी के नियम टूटते रहे और लोग एक-दूसरे पर सटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed