फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pension is being taken in Mewat by tampering with documents, investigation is going on

Gurugram News: मेवात में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर ली जा रही पेंशन, जांच जारी

Wed, 18 Jun 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 18 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pension is being taken in Mewat by tampering with documents, investigation is going on
नगीना। जिले में जन्म प्रमाणपत्र, वोटर आईडी कार्ड व आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से वृद्धावस पेंशन लेने वालों की जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में शामिल अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावनाएं जताई जा रही है। जिला उपायुक्त की शिकायत के आधार पर फर्जी तरीके से पेंशन लेने वाली महिला पर केस दर्ज होने के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बता दें, जरीना पत्नी आस मोहम्मद निवासी सालाहेड़ी की जन्मतिथि बदलकर फर्जी तरह से पेंशन बना दी गई। हालांकि जांच के बाद महिला की पेंशन को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन




आरोप, पेंशन बनाने के लिए वसूली जाती है मोटी रकम

नगीना खंड सहित जिले भर में दर्जनों गांव ऐसे हैं जिनमें जन्मतिथि के साथ छेड़छाड़ कर सैकड़ों लोगों की फर्जी वृद्धावस्था पेंशन बना दी गई है। आरोप है कि फर्जी पेंशन बनाने के एवज में विभाग के अधिकारियों की ओर से मोटी रकम वसूली जाती है। गहनता से जांच की जाए तो पेंशन के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े का बड़े पैमाने पर खुलासा हो सकता है। इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी शराफत ने कहा कि मामले में कार्रवाई चल रही है। फर्जीवाड़े में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जीवाड़े में शामिल अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

जिला उपायुक्त ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में कहा है कि इस षड्यंत्र में शामिल उन सभी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए, जिन्होंने जरीना की जन्मतिथि में बदलाव किया है। क्योंकि बिना अधिकारियों के मिलीभगत के जन्मतिथि में बदलाव नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed