{"_id":"6a81b3703f36909bc204a5e8","slug":"pedestrians-and-motorists-inconvenienced-by-encroachment-in-sector-52a-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97917-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-52ए में अतिक्रमण से राहगीर और वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-52ए में अतिक्रमण से राहगीर और वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
- सड़क किनारे फल-सब्जी की रेहड़ियों से घट रही सड़क की चौड़ाई, रोज बन रही जाम की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-52ए में सड़क किनारे फल और सब्जी की रेहड़ियां लगने से अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रेहड़ी संचालकों ने सड़क के किनारे जगह घेर रखी है, जिससे सड़क की उपयोगी चौड़ाई कम हो गई है। वहीं, खरीदारी करने आने वाले लोगों के वाहन सड़क किनारे खड़े होने से समस्या और गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर रेहड़ियां लगने के कारण वाहन चालकों को निकलने के लिए सीमित जगह मिलती है। आमने-सामने से वाहन आने पर कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने से परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए भी सुरक्षित जगह नहीं बचती। राहगीरों को कई बार सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि फल और सब्जी खरीदने वाले ग्राहक भी कई बार अपने दोपहिया और कार सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। इससे पहले से संकरी सड़क और अधिक संकरी हो जाती है।
लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जरूरत है। रेहड़ी संचालकों के लिए निर्धारित स्थान तय किया जाए तो सड़क पर यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है। वहीं, सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर भी रोक लगाने की मांग की जा रही है।