फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Peace on paper, in reality the air is dying

Gurugram News: कागजों में सुकून, असल में दम तोड़ रही हवा

Sat, 17 Jan 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Peace on paper, in reality the air is dying
निगम की ओर से प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ हो रही कारवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के लोग एक ओर ठंड तो दूसरी ओर दम घोंटू हवा से परेशान हैं। तीन दिन से लगातार जहरीली हो रही हवा से लोगों की सांसों पर संकट आ गया है। शहर की हवा लाल श्रेणी में दर्ज की जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 360 और मानेसर का 251 रिकॉर्ड किया गया। लगातार प्रदूषण के कारण ग्रेप 3 लागू किया गया है। बावजूद इसके राहत मिलती नहीं दिख रही है। कूड़ा न उठने के कारण गंदगी फैलने के साथ आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
नगर निगम ने एंटी स्मॉग तकनीक के तहत शहर में पानी छिड़काव की कार्रवाई की। वहीं, अधिकारी खुले में कूड़ा जलाने, मलबा फेंकने और निर्माण नियमों के उल्लंघन पर निगरानी कर कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि, लोगों का कहना है कि सुकून भरी हवा और निगम के ये उपाय केवल कागजों तक सीमित हैं। असल में तो हवा दम तोड़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों से घर के बाहर मास्क पहनने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों से ठंडा गुरुग्राम
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बीते दो दिन से कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। मैदानी क्षेत्र होने के बाद भी गुरुग्राम का तापमान पहाड़ी इलाकों से भी नीचे दर्ज किया जा रहा है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पहाड़ी पर्यटन स्थल मसूरी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तेज धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। दिन में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोगों को गलन भरी ठंड महसूस होती रही। विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed