{"_id":"63e148110d0a997ebe122f4a","slug":"patwari-of-hsvp-caught-taking-bribe-of-eight-thousand-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-257354-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एचएसवीपी का पटवारी आठ हजार की रिश्वत लेते धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एचएसवीपी का पटवारी आठ हजार की रिश्वत लेते धरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिग्रहण विभाग के पटवारी को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी ने शिकायतकर्ता की अधिग्रहित जमीन के बदले में मिलने वाले ब्याज की रिपोर्ट अदालत में पेश करने ते लिए यह रिश्वत मांगी थी।
टीम ने योजना के तहत छापा मारकर आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। राज्य चौकसी के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि एचएसवीपी के अधिग्रहण विभाग के पटवारी संजय को सोमवार को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से उसकी अधिग्रहित जमीन की बदले मिलने वाले ब्याज की रिपोर्ट अदालत में पेश करने के लिए रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों के आदेश पर टीम गठित कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।