फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Patients suffering from skin diseases increased due to humidity

Gurugram News: उमस से बढ़े त्वचा रोग के मरीज

Thu, 28 Aug 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from skin diseases increased due to humidity
पसीने के कारण खुजली की समस्या, पाउडर व हार्ड साबुन भी बना सकता है त्वचा रोग का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के मौसम में नमी और पसीने की वजह से त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। सेक्टर-9 स्थित जिला नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में इन दिनों फंगल इंफेक्शन, खुजली, दाद, चकत्ते और अन्य स्किन रोगों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, त्वचा रोग से पीड़ित करीब 100 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों के मुताबिक 20 प्रतिशत संख्या बढ़ गई है।


बारिश के बाद बढ़ी उमस के कारण पसीना आने से त्वचा रोग तेजी से फैलता है। खासतौर पर शरीर के उन हिस्सों में, जहां हवा का संपर्क कम होता है। जैसे, गर्दन, कमर और अंगुलियों के बीच संक्रमण तेजी से फैलता है। वहीं, नमी और पसीने से बचने के लिए शरीर को सूखा और साफ रखना जरूरी होता है, जो अक्सर लोग नहीं करते है। इसके अलावा, नहाने के बाद शरीर को सुखाए बिना कपड़े पहनना, तंग कपड़े, जींस या सिंथेटिक कपड़े पहनने और गीले मोजे पहनने के कारण भी यह होता है।
विज्ञापन

बिन डॉक्टर की सलाह से न लें दवा

त्वचा रोग एक गंभीर समस्या है जो लापरवाही बरतने पर जीवनभर के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। अक्सर लोग खुजली, दाने या अन्य त्वचा संबंधी लक्षणों पर बिना डॉक्टर की सलाह के क्रीम या दवाइयां इस्तेमाल करते हैं, जो आगे चलकर स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि स्टेरॉयड युक्त क्रीम व पाउडर बिना जानकारी के इस्तेमाल करने से त्वचा संक्रमण को बढ़ा सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। पाउडर व हार्ड साबुन भी त्वचा रोग का शिकार बना सकते हैं। कई बार इनमें इतने ज्यादा केमिकल होते हैं जो मौसम में इस्तेमाल करने पर नुकसान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्वचा रोग को कई बार लोग हल्की बीमारी के रूप में ले लेते हैं, इलाज भी बीच में छोड़ देते हैं। इस वजह से यह बीमारी और गंभीर हो सकती है। ऐसे में अपना पूरा इलाज करवाएं, डॉक्टर से परामर्श के बाद ही कोर्स को बंद करें। - डाॅ. नीरज मेहता, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article