फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Patients and their attendants at Nagina PHC forced to drink contaminated water.

Gurugram News: नगीना पीएचसी में दूषित पानी पीने को मजबूर मरीज और तीमारदार

Thu, 23 Jul 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Patients and their attendants at Nagina PHC forced to drink contaminated water.
पीएचसी में बने वाटर टैंक में भरा गंदा पानी, जिसे पीते है मरीज व तीमारदार
फोटो: पीएचसी में बने वाटर टैंक का खुला मुंह व आसपास उगी घास।
विज्ञापन

फोटो: पीएचसी में बने वाटर टैंक में भरा गंदा पानी, जिसे पीते है मरीज व तीमारदार।
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। प्रदेश सरकार और प्रशासन भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नगीना की धरातली हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। यहां इलाज कराने आ रहे मरीजों और उनके परिजनों को पीने का स्वच्छ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। मजबूरी में लोग दूषित पानी पीने या बाजार से बोतल खरीदकर दवा लेने को विवश हैं।

सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन ने बताया कि इस केंद्र के तहत करीब 44 गांवों की आबादी निर्भर है। इसके बावजूद अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अकाल है। परिसर में स्थित वाटर टैंक (कुंडा) का ढक्कन लंबे समय से टूटा हुआ है। ढक्कन न होने से धूल-मिट्टी, कचरा और कीट-पतंगे पानी में गिरकर उसे जहरीला और संक्रमित बना रहे हैं। बारिश के मौसम में इससे जलजनित बीमारियों और संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। जिस अस्पताल में लोग ठीक होने आते हैं, वहां दूषित पानी मिलना प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा सबूत है।
विज्ञापन



आरओ और वाटर कूलर भी पड़े हैं ठप

अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए जैन व गोविंद दूबे ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन से तत्काल स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था करने और खराब उपकरणों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी का पक्ष

हाल ही में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाटर टैंक का ढक्कन तोड़ा गया है। मामला संज्ञान में आते ही इसे तुरंत प्रभाव से बदलवाने और नया ढक्कन लगवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
— डॉ. कृष्ण कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी

पीएचसी में बने वाटर टैंक में भरा गंदा पानी, जिसे पीते है मरीज व तीमारदार

पीएचसी में बने वाटर टैंक में भरा गंदा पानी, जिसे पीते है मरीज व तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed