{"_id":"6a3688c98a875e1f8800bc25","slug":"paths-blocked-by-garbage-and-debris-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92021-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कचरे और मलबे से राहें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कचरे और मलबे से राहें बंद
विज्ञापन
लोगों ने सड़क की शीघ्र सफाई और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सोहना रोड स्थित आईएलडी मॉल के पास से यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 की ओर जाने वाले मार्ग पर फैली कचरे, मलबे और खराब सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से नगर निगम अधिकारियों से सड़क की जल्द सफाई और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, लंबे समय से सड़क किनारे कूड़ा, मिट्टी और मलबा जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
स्थानीय लोग बोले- नहीं हो रहा कूड़ा उठान
सफाई व्यवस्था खराब होने के कारण राहगीर बदबू और गंदगी से भरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। नगर निगम को फोटो और लोकेशन के साथ समस्या से अवगत करा दिया गया है। -महेंद्र शर्मा
विज्ञापन
यह मार्ग हजारों लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। हाल ही में आई तेज आंधी के दौरान धूल से साथ इस कचरे में जमा प्लास्टिक और पॉलीथिन भी हवा में उड़ रही थीं। - संजीव भटिया
आईएलडी मॉल के पास से यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 की ओर जाने वाला करीब 800 मीटर की यह सड़क लंबे समय से कूड़े से अटी पड़ी हुई है। यहां कूड़ा उठान नहीं होता है। -सुंदर लाल अगरवाल
मार्ग पर सफाई न होने से धूल उड़ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है। वहीं, प्रदूषण में बढ़ोतरी भी हो रही है। -आशुतोष त्यागी