फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passengers were troubled due to waterlogging in the bus stand premises

Gurugram News: बस स्टैंड परिसर में जलभराव से यात्री हुए परेशान

Mon, 25 Aug 2025 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Passengers were troubled due to waterlogging in the bus stand premises
गुरुग्राम। बारिश के बाद बस स्टैंड परिसर में जलभराव होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के बाद विभिन्न गंतव्य पर जाने वाली बसें अपने निर्धारित स्थान पर नहीं लग सकी। बसों को परिसर में अन्य स्थानों पर खड़ा करना पड़ा। इस कारण यात्रियों को जलभराव के बीच में से गुजर कर बस तक पहुंचना पड़ा। जलभराव की वजह से यात्रियों को अपने रूट पर जाने वाली बसों की पहचान करने में भी परेशानी हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को हुई। हालांकि, कुछ बस चालकों ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बसों की इस तरीके से लगाया कि उन्हें कम से कम परेशानी झेलनी पड़ी। बस स्टैंड परिसर में बसों के इंतजार करने के लिए दो जगह बनाई हुई हैं। उन्हीं दोनों जगहों पर विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों को लगाया जाता है लेकिन पानी भरने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। गुरुग्राम बस स्टैंड से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed