फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passengers upset due to not getting normal roadways buses

Gurugram News: सामान्य रोडवेज बसें नहीं मिलने से परेशान हुए यात्री

Tue, 16 Jul 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to not getting normal roadways buses
महेंद्रगढ़ में गृहमंत्री के कार्यक्रम के लिए लगाई गईं गुरुग्राम डिपो की 100 बसें
विज्ञापन


बस अड्डा परिसर में बैठकर ही यात्री राेडवेज बसों का करते रहे इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महेंद्रगढ़ स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बीसी सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जुटाने के लिए कई जिलों की रोडवेज बसों को भेजा गया था। गुरुग्राम डिपो की 100 ऑडनरी बसों को इस कार्यक्रम के लिए लगाया गया था जिस कारण बीते सोमवार को दोपहर बाद और मंगलवार को रूटों पर ऑडनरी रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो सका। ऐसे में यात्रियाें को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। मंगलवार को यात्री बस अड्डा परिसर में बसों का इंतजार करते नजर आए।
गुरुग्राम डिपो की 30 रोडवेज बसें रेवाड़ी में, 20 रोडवेज बसें महेंद्रगढ़-नारनौल में और 50 बसें गुरुग्राम व आसपास के क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों को कार्यक्रम स्थल पर ले जाने व वापस लाने के लिए भेजी गईं। बीते सोमवार को दोपहर बाद सभी रूटों पर ऑडनरी रोडवेज बसें नहीं भेजी गइं। वहीं, मंगलवार की सुबह भी हरिद्वार, आगरा, मथुरा, चंडीगढ़, रोहतक, हिसार, सिरसा, फरीदाबाद, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, झज्जर, देहरादून, शिमला, बैजनाथ सहित लोकल रूटों पर बसें नहीं चल सकीं। गुरुग्राम के लोकल रूटों पर प्राइवेट बसें यात्रियों के सफर में सहारा बनीं, लेकिन लंबे रूटों पर यात्रियों को बसें नहीं मिलने के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन



सोमवार की शाम रूटों पर बसें रहीं बंद
महेंद्रगढ़ में अमित शाह के कार्यक्रम में लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों को लगाया गया था। ऐसे में गुरुग्राम डिपो से सोमवार की शाम को रूटों पर रोडवेज बसें नहीं भेजी गईं। रूटों पर बसें बंद होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। सोमवार को दोपहर बाद और मंगलवार को रोडवेज बसों के संचालन नहीं होने को लेकर परिवहन विभाग या डिपो प्रबंधन की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। ऐसे में यात्रियों को रोडवेज बसें नहीं मिलने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़ रूट पर बसों का संचालन
वॉल्वो बसों व एसी बसों का संचालन होने से चंडीगढ़ रूट ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि ऑडनरी बसों में चंडीगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई लेकिन ऑडनरी बसें नहीं मिलने की मजबूरी में कई यात्री एसी बसों में ही अपने गंतव्य को रवाना हुए। वहीं काफी यात्री मेट्रो ट्रेन में सफर करके आईएसबीटी दिल्ली पहुंचे और वहां से चंडीगढ़ सहित अन्य रूटों के लिए बस पकड़ी।


दोपहर तक वापस पहुंचने लगी बसें
महेंद्रगढ़ में अमित शाह के कार्यक्रम की ड्यूटी में लगाई गई रोडवेज बसें मंगलवार की दोपहर को ही गुरुग्राम बस अड्डे पर पहुंचने लगी थीं। दोपहर बाद जिन रूटों पर रोजाना बसों का संचालन होता है, उनमें से कई रूटों पर रोडवेज बसों को भेजा गया ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। मंगलवार की शाम 4 बजे हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ के लिए रोडवेज बस भेजी गई, जबकि सोमवार को इस रूट पर बस नहीं भेजी गई थी।

बीते सोमवार को दोपहर बाद और मंगलवार को रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हुई। परिवहन विभाग ने इसके बारे में पहले से काेई अधिसूचना जारी नहीं की थी, जिससे दैनिक यात्री ज्यादा परेशान हुए।

- सोनिया, यात्री



मैं चंडीगढ़ के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन काफी समय बीतने के बाद चंडीगढ़ रूट की बस नहीं आई। रोडवेज कर्मचारियों से पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला कि कितने बजे तक बस आएगी
- केतन, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed