फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passengers increase in metro

मेट्रो ट्रेनों में बढ़ने लगे यात्री

Sat, 03 Oct 2020 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Passengers increase in metro
गुरुग्राम। मेट्रो स्टेशनों पर अब यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है। मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम खत्म हो रहा है। लोग दोबारा से मेट्रो की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे गुरुग्राम के सिकंदरपुर, द्रोणाचार्य, एमजी मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद जब मेट्रो सेवा को शुरू किया गया तो कम ही यात्रियों ने सफर करना स्वीकार किया था। ऐसे में सुरक्षा के प्रोटोकॉल को देखते हुए कई द्वार बंद भी रखे गए। यात्रियों की सजगता को देखते हुए रूट, समय व अन्य इंतजाम बढ़ाए गए। यात्रियों के बढ़ने पर सामाजिक दूरी के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जगह-जगह लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सुरक्षा के इंतजाम देखते हुए लोग अब मेट्रो से सफर करने में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सामान सहित हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। एक सीट छोड़कर ही दूसरी सीट पर यात्री बैठ रहे हैं। हालांकि कोरोना से बचने के लिए लोग स्वयं सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

जब कोरोना काल में मेट्रो सेवा शुरू की गई तो संक्रमण के फैलाव का मन में डर बना हुआ था। अब स्थिति बदलती नजर आ रही है। किसी टैक्सी, ऑटो की जगह मेट्रो से सफर सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुहम्मद सलमान, यात्री
पिछले दिनों से यात्री बढ़े हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। हाथों के साथ सामान को भी पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। व्यवस्थाओं को देखते हुए मेट्रो में सफर करना सुरक्षित है।

-शैलेष, यात्री
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। अब यात्री बढ़ रहे हैं। सुरक्षा के इंतजामों को बढ़ाने की जरूरत है, ताकि यात्री को दूसरी जगह पहुंचने में देरी न हो। थर्मल जांच और सैनिटाइजेशन में समय अधिक लग रहा है
- सुभाष यादव, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed