फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parvez got 45 lakh sports scholarship from American University

Gurugram News: परवेज को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मिली 45 लाख की स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप

Thu, 17 Aug 2023 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 17 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Parvez got 45 lakh sports scholarship from American University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव चाहल्का निवासी युवा एथलीट परवेज खान को यूएसए फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी ने लगभग 45 लाख रुपये की स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप के लिए चुना है। आगामी 23 अगस्त को वह यूएसए के फ्लोरिडा स्टेट के लिए रवाना होंगे। उनके बेहतर एथलीट रिकॉर्ड के मद्देनजर हुए फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की ओर से 4 साल की अवधि के लिए स्कॉलरशिप दी गई है। मेवातवासियों ने परवेज की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी है। युवा व होनहार एथलीट परवेज खान ने बताया कि फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के सीनियर एसोसिएट द्वारा जारी निमंत्रण पत्र के मुताबिक उन्हें एथलेटिक्स स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। 23 अगस्त को रवाना होंगे। चार साल तक यूनिवर्सिटी की ओर से सारा खर्चा वहन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का की यूनिवर्सिटी में अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।


बता दें कि परवेज ने वर्ष 2022 अंडर 23 नेशनल चैंपियनशिप 800 और 1500 मीटर में पदक हासिल किए थे। इससे पहले उन्हें फेडरेशन की ओर से अमेरिका के एक अन्य स्टेट में करीब दो महीने के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर में भी भेजा गया था।मेवात का यह होनहार फिलहाल भारतीय नौसेना में भी कार्यरत है।
विज्ञापन


फोटो:- परवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed