फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parties are held in farm house by flouting the rules in Gurugram

Gurugram: फार्म हाउस में नियमों की धज्जियां उड़ाकर होती हैं पार्टियां, पार्टी करने गुरुग्राम आते हैं लोग

Fri, 24 Mar 2023 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Mar 2023 08:00 PM IST
सार

भोंडसी थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में आठ दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की एक पार्टी हुई थी। जिसका विश्वविद्यालय से कोई लेना देना नहीं था। इसमें एक छात्र की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Parties are held in farm house by flouting the rules in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम की अरावली के फार्म हाउसों में होने वाली पार्टियों में रईसजादे अपने को सुरक्षित समझते हैं। यही कारण है कि मानकों की धज्जियां उड़ाकर इनके भीतर खुलेआम पार्टियां की जाती हैं। मौज-मस्ती करने आने वालों को यहां पर नशा परोसा जाता है। जिसका असर आए दिन देखने को मिलता है। कमिश्नरेट की पुलिस की नाक के नीचे यह सब होता है।

विज्ञापन


दिल्ली व एनसीआर में रहने वाले लोग इन फार्म हाउस में आते हैं और पार्टी करके वापस चले जाते हैं। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है। किसी तरह का हादसा होने के बाद पुलिस को पता चलता है। सूत्रों की माने तो इन फार्म हाउसों में होने वाली पार्टी में नशे का भी कारोबार होता है। बिना अनुमति के यहां पर शराब परोसी जाती है। कुछ स्थानों पर तो सूखे नशे को पार्टी के हिसाब से उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन

 


भोंडसी थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में आठ दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की एक पार्टी हुई थी। जिसका विश्वविद्यालय से कोई लेना देना नहीं था। इसमें एक छात्र की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला है कि पार्टी करने वालों ने नशे का सेवन भी कर रखा था। यहां पर पार्टी मनाने का आलम यह है कि वीकेंड यानी शनिवार व रविवार को इनकी भीड़ को आसानी से देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


मानक के विपरीत होती हैं पार्टी
गुरुग्राम-फरीदबाद रोड पर गुरुग्राम सीमा शुरू होते ही बने फार्म हाउस को इन पार्टियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बादशाहपुर, सोहना, भोंडसी व मानेसर के क्षेत्र में बने फार्म हाउस में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। पड़ोस के फार्म हाउस संचालक को पता भी नहीं होता है कि वहां पर क्या हो रहा है। इन फार्म हाउस में क्या हो रहा है इसकी खबर तो पुलिस को होती है, मगर उनके पास कोई एक्ट नहीं है कि बिना शिकायत कोई कार्रवाई करे। पुलिस अधिकारियों की माने तो फार्म हाउस के भीतर कौन क्या कर रहा है। इसके बारे में क्या किया जा सकता है।

 


पुलिस की कार्रवाई का असर आता है नजर
बीते दिनों उद्योग विहार के एक पब में पुलिस ने छापामारी की थी। इसका असर अब भी शहर के अन्य पब व बार में नजर आता है। पब संचालकों को यह डर सताता है कि पुलिस कब अनियमितता के आधार पर छापेमारी कर देगी। इस मामले में पुलिस ने पार्टी में शामिल 280 लोगों को सैंपल लिया था। जिसका परिणाम अब तक नहीं आया है। पुलिस की इस छापेमारी के बाद फार्म हाउस के भीतर की पार्टी सुरक्षित मानी जाती है।

 

पुलिस के पास फार्म हाउस में पार्टी को लेकर किसी भी अनियमितता की शिकायत मिलती है तो स्थानीय पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती है। पुलिस की ओर से इन फार्म हाउस में चलने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी प्रकार की शिकायत है तो वह पुलिस से संपर्क करें। - प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed