फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Participation of chartered accountants is essential in building a developed India: Rao Narbir

विकसित भारत के निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भागीदारी जरूरी : राव नरबीर

Sat, 12 Jul 2025 04:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
Participation of chartered accountants is essential in building a developed India: Rao Narbir
आईसीएआई के दो दिवसीय ‘मंथन’ छात्र सम्मेलन में प्रदेश के मंत्री ने की अपील
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हम 21वीं सदी में हैं। अब युवाओं को तय करना है कि देश को किस दिशा में ले जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना देखा है, उसे साकार करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। ये बातें हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के दो दिवसीय छात्र सम्मेलन ‘मंथन’ के उद्घाटन कहीं।
उन्होंने कहा कि आज एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका बैलेंस शीट तैयार करने तक सीमित नहीं है, आपकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने ग्राहकों को कर प्रणाली की पारदर्शिता समझाएं, उन्हें ईमानदारी से टैक्स भरने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने सिंगल यूज पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि यह पर्यावरण प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने अपील की कि विवाह जैसे समारोहों का निमंत्रण देने के लिए कार्ड का प्रयोग न किया जाए, क्योंकि इनसे कागज की बर्बादी होती है और पेड़ों की कटाई को बढ़ावा मिलता है। मैंने 2018 में अपने बच्चों की शादी में एक भी निमंत्रण कार्ड नहीं छपवाया था। सिर्फ कॉल और संदेशों के माध्यम से सभी रिश्तेदारों व मित्रों को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुग्राम आईसीएआई की चेयरपर्सन सीए पूजा अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सीए विपिन अग्रवाल, सेक्रेटरी सीए सचिन जिंदल तथा सदस्य मनोहर गोयनका, जितेन्द्र शर्मा, निशांत कुमार, ललित अग्रवाल और अजय शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed