{"_id":"6905ffa73cd6d806840b1dc1","slug":"parent-teacher-dialogue-at-school-of-business-sushant-university-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71090-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुशांत विवि के स्कूल ऑफ बिजनेस में अभिभावक-शिक्षक संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुशांत विवि के स्कूल ऑफ बिजनेस में अभिभावक-शिक्षक संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुशांत यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस ने अभिभावक-शिक्षक संवाद (पीटीआई) का आयोजन किया। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल ने विश्वविद्यालय की समावेशी और संवादात्मक शिक्षा प्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश रंजन और रजिस्ट्रार संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
स्कूल ऑफ बिजनेस की डीन डॉ. अंशिका प्रकाश ने कहा कि शिक्षा शिक्षकों और परिवारों के बीच साझा जिम्मेदारी है और ऐसे संवाद छात्रों की शैक्षिक प्रगति को और बेहतर बनाते हैं। एसोसिएट डीन डॉ. विजय आनंद दुबे ने बताया कि यह कार्यक्रम अनुभवात्मक शिक्षा और कौशल विकास को प्रोत्साहित करता है। इस दौरान छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों, कक्षा सहभागिता और समग्र प्रदर्शन पर सार्थक चर्चा हुई। अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की प्रगति पर प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।