फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Panchayat in Jharsa in protest against the demolition of houses

मकानों की तोड़फोड़ के विरोध में झाड़सा में पंचायत

Mon, 28 Feb 2022 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Panchayat in Jharsa in protest against the demolition of houses
गुरुग्राम। गांव झाड़सा में मकानों की तोड़फोड़ के विरोध में सोमवार को पंचायत हुई। जिसकी अध्यक्षता रणधीर सिंह ठाकरान ने की। इसमें झाड़सा की 36 बिरादरी तथा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की। सभी एकत्रित होकर महेंद्र सिंह ठाकरान (अध्यक्ष सर्वखाप झाड़सा 360 गांव) के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे। निगमायुक्त को पूरी समस्या बताई और समाधान करने को कहा। निगमायुक्त ने इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर निगम पहुंचने वालों में चौधरी संतोख सिंह, राजबीर ठाकरान, प्रदीप जेलदार, राजेन्द्र सिंह गहलोत, पार्षद हेमंत सेन, सोनू ठाकरान, सुरेंद्र ठाकरान, कुलदीप, सूबे सिंह बोहरा तथा नरेश सहरावत तथा पंडित सत्यनारायण शामिल थे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि विधायक सुधीर सिंगला को भी पूरा मामला बताया है। विधायक ने मौके पर कहा कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। पीढ़ी दर पीढ़ी समस्त निवासी अपना-अपना मकान बना कर रह रहे हैं। गांवों में मकान बनाने के लिए नक्शा पास करवाने, प्रॉपर्टी टैक्स, डेवलपमेंट चार्ज और पानी के बिल का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed