फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Panchayat handed over 6 accused involved in Singar violence to police

Gurugram News: सिंगार हिंसा में शामिल 6 आरोपियों को पंचायत ने पुलिस को सौंपा

Sun, 20 Aug 2023 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Panchayat handed over 6 accused involved in Singar violence to police
अब तक करीब 15 आरोपियों को पुलिस को सौंप चुकी है पंचायत
विज्ञापन

यूनुस अलवी
पुन्हाना। सिंगार गांव में 31 जुलाई को हुई हिंसा मामले में गांव सिंगार की बिरादरी पंचायत ने बड़ी पहल शुरू की है। हिंसा में शामिल 6 आरोपियों को पंचायत ने रविवार को पुलिस को सौंपा, जबकि इससे पहले पंचायत अब तक करीब 15 आरोपियों को पुलिस को सौंप चुकी है।

रविवार को गांव के प्रमुख लोगों ने अंसार, रफीफ, सलमान, अबुबकर, चांद मोहम्मद और जुबेर निवासी सिंगार को पुलिस के हवाले किया, जबकि इससे पहले गांव सिंगार के प्रमुख लोगों की पंचायत ने मनव्वर, ईसब, सोहेल, अनस, जैद, अजहरुद्दीन, माकूल, हाकम निवासी सिंगार सहित 8 आरोपियों को पुलिस को सौंप चुके हैं, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को खुद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बतादें कि नूंह हिंसा के बाद सिंगार गांव में भी उस समय हिंसा हो गई थी जब सिंगार गांव के एक दंपती के साथ होडल में मारपीट कर महिला का पैर तोड़ दिया था। उसके बाद गांव सिंगार व आसपास गांवों के लोग भड़क गए। जिसके बाद 31 जुलाई को शाम करीब 5 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने तीन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया था, कई लोगों के साथ मारपीट की। बिछोर पुलिस ने करीब 250 लोगों के खिलाफ आगजनी, फायरिंग और मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिंगार निवासी एडवोकेट मोहम्मद इब्राहिम, चौधरी इब्राहिम, मोहम्मद हनीफ और इरशाद नंबरदार ने बताया कि गांव सिंगार में 31 जुलाई को कुछ असामाजिक तत्वों ने राहगीरों के साथ आगजनी और मारपीट की थी। जिसमें पुलिस ने करीब 250 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उनका कहना है कि उसके बाद पुलिस निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही थी। गांव के लोगों ने अपनी समस्या को नूंह पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया के सामने रखा कि पुलिस उनके गांव में नहीं आए बल्कि जो भी आरोपी है गांव की पंचायत खुद आरोपियों को पुलिस को सौंप देगी। उसके बाद एसपी ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा और आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। गांव के प्रमुख लोगों ने बताया कि कई दिनों तक पूरे सिंगार गांव में प्रमुख लोगों की इस बारे में पंचायत चलती रही। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आरोपियों के एविडेंस और वीडियो के आधार पर जांच करने के लिए तैयब पूर्व चेयरमैन, साकित सरपंच, चौधरी इब्राहिब, साबिर और हनीफ पूर्व सरपंच सहित 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इस कमेटी ने रविवार को पहचान करके छह आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। इससे पहले भी आठ आरोपियों को पंचायत पुलिस के हवाले कर चुकी है। जबकि 2 आरोपियों को पुलिस खुद गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि अगर गांव में और भी आरोपी होंगे तो उनको भी पंचायत द्वारा पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed