फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Panchayat by-election: Nomination process will start from May 24

पंचायत उपचुनाव : 24 मई से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

Tue, 20 May 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: Nomination process will start from May 24
17 पंचायतों में उपचुनाव के लिए डीसी ने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति के दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की 17 पंचायतों में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 मई से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी (25 मई रविवार व 29 मई राजपत्रित अवकाश को छोड़कर)। प्रत्याशी उक्त अवधि में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे नामांकन भर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने बताया कि जिले में पंचायत उपचुनावों के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जांच, मतगणना व परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें। नामांकन प्रक्रिया के उपरांत जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं वे 2 जून को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। अंतिम सूची में शामिल बचे हुए प्रत्याशियों को इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन




ब्लॉक पटौदी
पटौदी ब्लॉक के गांव मंगवाकी में वार्ड नंबर एक के लिए मुकेश कुमार आरओ और अभय सिंह जेबीटी को सहायक आरओ नियुक्त किया गया है। गांव पलासोली में सरपंच उपचुनाव के लिए जसबीर शिक्षक को आरओ व संतराम जेबीटी को एआरओ एवं अशोक कुमार जेबीटी को रिजर्व एआरओ लगाया गया है। बाराहेड़ी रेहनवा में सरपंच पद के लिए नरेंद्र कादयान शिक्षक को आरओ व जेबीटी भूपेंद्र को वार्ड एक से सात के लिए एआरओ व रामभगत को रिजर्व एआरओ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्रुखनगर ब्लॉक

फर्रुखनगर ब्लॉक में ग्राम पंचायत राजूपुर के पंच पद के लिए वार्ड संख्या 1, 2 व 4 के लिए शिक्षक बलवान को आरओ व नरेंद्र कादयान शिक्षक को आरओ व जेबीटी सुरेंद्र, आंनद कुमार तथा सोमबीर को एआरओ नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत सिवाड़ी में पंच पद के लिए वार्ड संख्या 1 व 3 के लिए शिक्षक भूपेंद्र पंवार को आरओ व जेबीटी नरेश कुमार व सुरेंद्र शर्मा को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम पंचायत पातली में वार्ड संख्या 8 ने पंच के चुनाव के लिए शिक्षक इंद्रपाल सिंह व जेबीटी अजय सिंह सुहाग को आरओ व एआरओ लगाया गया है। ग्राम पंचायत झांझरोला खेड़ा में वार्ड नंबर 2 में पंच के चुनाव के लिए शिक्षक वीरेंद्र कुमार को आरओ व प्रदीप को एआरओ बनाया गया है। सैदपुर मोहम्मदपुर में वार्ड नंबर 8 में पंच के चुनाव के लिए शिक्षक रमेश कुमार व जेबीटी प्रवीण कुमार को आरओ व एआरओ नियुक्त किया गया है। मुसेदपुर में वार्ड नंबर 1 में उपचुनाव के लिए शिक्षक विरेंद्र सिंह व शिक्षक अजित सिंह को एआरओ लगाया गया है।



सोहना ब्लॉक
सोहना ब्लॉक में बादशाहपुर ठेठर में वार्ड संख्या 3 में पंच पद के उपचुनाव के लिए दिनेश कुमार को आरओ व सुरेंद्र कुमार को एआरओ नियुक्त किया गया है। बिल्हाका में वार्ड संख्या 6 के लिए नरेश कुमार व शिक्षक कृष्ण कुमार को आरओ व एआरओ लगाया गया है। खूंटपूरी में वार्ड संख्या 7 में शिक्षक इंग्लिश जय पाल यादव को आरओ व शिक्षक करण पाल को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्रवाडा में वार्ड संख्या 3 में शिक्षक नील कुमार व शिक्षक लक्ष्मीनारायण को एआरओ लगाया गया है। रानीका सिंघोला में सरपंच व वार्ड संख्या 6 में उपचुनाव के लिए शिक्षक लीलाराम तथा शिक्षक विजेंद्र सिंह को आरओ व एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। यहां शिक्षक राजेन्द्र रिजर्व एआरओ की भूमिका में रहेंगे। इसी प्रकार रिठौज में वार्ड संख्या 14 के लिए शिक्षक सतीश व शिक्षक घनश्याम को आरओ व एआरओ लगाया गया है। बाइखेड़ा में सरपंच उपचुनाव के लिए शिक्षक विकास यादव आरओ व शिक्षक अनिल कुमार एआरओ तथा विजय कुमार रिजर्व एआरओ की भूमिका में रहेंगे। नुनेरा में सरपंच पद के लिए शिक्षक सतीश व शिक्षक मुकेश कुमार तथा राजेश कुमार को एआरओ व रिजर्व एआरओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed