फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Painful death of seventh class student after being hit by wire

Gurugram News: तार की चपेट में आने से सातवीं कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत

Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Painful death of seventh class student after being hit by wire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। गांव झारपुड़ी में रविवार की देर शाम एक सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय सिमरन नाम की छात्रा जमीन पर लटकते हुए बिजली के तारों की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


इस दर्दनाक हादसे से जहां परिवार में मातम और गांव में शोक की लहर है, वहीं सिमरन के साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी गमगीन हैं। लोगों का आरोप है कि निगम के कर्मचारियों को नीचे लटकी लाइनों को ऊपर करने के लिए कई बार कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। इससे पहले भी दो लोगों की जान जा चुकी है। परिवार के लोगों ने इस मामले में कहीं पर कोई शिकायत नहीं की है। बिना पोस्टमार्टम सिमरन को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक छात्रा के पिता अफसर, जफरू सरपंच, इकबाल ने बताया कि उनके गांव में बिजली की कई लाइनें जर्जर और ढीली होकर जमीन पर नीचे लटकी हुई हैं। जिनसे हर समय हादसों का डर सताता रहता है। लोगों ने बताया कि अब से पहले भी निगम की लापरवाही के चलते 35 वर्षीय और 17 वर्षीय सोहिल की भी मौत हो चुकी है। सिमरन के अध्यापक सतीश कुमार ने बताया कि सिमरन पढऩें होशियार थी। जो अपनी कक्षा में प्रथम आया करती थी। सिमरन की मौत से न केवल विद्यार्थी गमगीन हैं, बल्कि स्कूली स्टॉफ भी दुखी है। निगम के एसडीओ समीम अहमद का कहना है कि हादसा दुखद है, नीचे झुकी लाइनों का मामला उनके संज्ञान में नही था। अब पता चला है कि तुरंत प्रभाव से गांव की नीचे झुकी हुई तमाम लाइनों को ऊपर करने के लिए टीम को गांव में भेज दिया गया है। किसी भी लाइन को नीचे नहीं झुकने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed